जुमलों वाली पार्टी से जनता को रहना होगा सावधान : मायावती

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 06:22:08 AM
People have to be careful with party slogans: Mayawati

देवरिया/महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को जुमलों वाली पार्टी से सतर्क रहना होगा।

मायावती ने आज देवरिया और महराजगंज में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले तीन सालों में जुमले गढने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने जनता से उनकी हवा-हवाई बातों से गुमराह न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर काम कर रही है। देश में आरक्षण खत्म करने की साजिश में जुटी हुई है। आरक्षण खत्म होने से पिछडों को काफी नुकसान होगा। भाजपा शासित राज्यों में सरकार के काम निजी संस्थाओं को दिये गये हैं ताकि आरक्षण का लाभ पात्रों को न मिल सकें।

बसपा अध्यक्ष ने भाजपा को वायदों का पुलिन्दा बताया। उसने जनता से किये गये वायदे आज तक पूरे नहीं किये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी किये एक अदूरदर्शी फैसला था। यह फैसला भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिया। इससे गरीब, किसान और मजदूर बेहाल हैं। उन्होंने गरीबों की गाढी कमायी बैंकों में जमा करा दी। इस धन से देश के कुछ अमीरों को फायदा पहुंचाया गया। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.