माता-पिता की निगरानी में पटाखे चलाए बच्चे : मोदी

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 02:55:49 PM
Parents monitor burst run Kids: Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि बच्चों को माता-पिता और अभिभावकों की निगरानी में पटाखे चलाने चाहिए।  मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि दीपावली के पर्व पर अच्छे कपड़े, अच्छे खान-पान के साथ-साथ पटाखों की भी बड़ी धूम मची रहती है लेकिन कभी-कभी बच्चे दुस्साहस भी कर देते हैं।

कई पटाखों को एक साथ चलाकर बड़ी आवाज करने की कोशिश में एक बहुत बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे देते हैं। उन्होंने कहा, कभी ये भी ध्यान नहीं रहता है कि आसपास में क्या चीजें हैं, कहीं आग तो नहीं लग जाएगी। दीपावली के दिनों में दुर्घटना की की खबरें, आग की खबरें, मृत्यु की खबरें बड़ी चिंता कराती हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने चले जाते हैं।

इससे संकट और बढ़ जाता है। मोदी ने कहा, मेरा माता-पिताओं और अभिभावकों से विशेष आग्रह है कि पटाखे चलाते समय बच्चों के साथ बड़ों को खड़े रहना चाहिए। कोई गलती न हो जाए, उसकी चिंता करनी चाहिए और दुर्घटना से बचना चाहिए।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.