गुजरात में तेंदुए ने आठ साल की लड़की को नोच खाया

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 01:15:46 AM
Panther killed 8-year-old girl in Gujarat

सूरत। सूरत जिले के उमरपडा तहसील के वाडी गांव में एक तेंदुए ने आठ वर्षीय एक बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला।

सूरत रेंज के उप वन्य संरक्षक डीसीएफ जे एच राठौड़ ने बताया कि निकिता वसावा पर तेंदुए ने सुबह सात बजे तब हमला किया जब वह शौच के लिए निकली।

घटना के बारे में सूचित करने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने उसका शव बरामद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम कराया है और मुआवजे के तौर पर उनके परिवार को कल चार लाख रुपए दिए जाएंगे।’’

गुजरात के पर्यटन और जनजाति कल्याण मंत्री गणपत वसावा बच्ची के परिजनों से मिले। उमरपडा मंत्री का गृह नगर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.