पाकिस्तान ने फिर किया सीजफ़ायर का उल्लंघन, एक और जवान शहीद

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 03:46:02 AM
Pakistan was again violated Sijfayr another young martyr

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर किए गए सीज़ फायर उल्लंघन में शनिवार को सेना का एक और जवान शहीद हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में सेना का जवान हर्शिद बदार्या की जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

सीजफ़ायर का उल्लंधन करना पाकिस्तान की फितरत में शामिल हो गया है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का पूरी मुस्तैदी से जवाब दे रही है। आपको बता दें गृमंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान की हरकत पर चेतावनी दे चुके हैं। राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और अगर छेड़ेगा तो छोडेंगे नहीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.