पुंछ :अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी, दो जवान घायल

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:14:53 PM
Pakistan firing on forward posts in Poonch two injured

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज फिर गोलीबारी की।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने सुबह पुंछ के बालाकोट और मेंधर सेक्टरों के नागरिक इलाकों में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे । सुरक्षा बल के जवान सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि कल पुंछ में सीमा पार से की गई गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान तथा दो नागरिक घायल हुए थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.