पाकिस्तान ने गुजरात तट से छह मछुआरों को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 05:49:02 AM
Pakistan arrests six fishermen from Gujarat coast

अहमदाबाद। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात के तटवर्ती क्षेत्र से छह मछुआरों को गिरफ्तार कर एक नौका जब्त कर ली। इसकी जानकारी नेशनल फिशवर्कर्स फोरम एनएफएफ ने दी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार भी 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पोरबंदर में पंजीकृत मछली पकडऩे वाली नौका को पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से गिरफ्तार किया।

लोधारी ने कहा, ‘‘एक नौका पर सवार छह मछुआरों को पाकिस्तानी एजेंसी ने जखाउ तट से गिरफ्तार किया। हमें सूचना मिली है कि अब उन्हें कराची बंदरगाह ले जाया जा रहा है।’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.