उपासना स्थल पर पत्थर फेंकने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 06:44:01 AM
One person arrested for throwing stones at worship site

मंगलुरू। दक्षिण कन्नड़ जिले में थोक्कोट्टू स्थित एक उपासना स्थल पर कथित तौर पर पत्थर फेंक कर खिड़कियों के कांच तोडऩे को लेकर 22 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर के रूप में की गई है, जो इलाके के भाटनगर का रहने वाला है। उपासना स्थल में रहने वाले धार्मिक नेता ने कुछ आवाज सुनकर उसे देखा और स्थानीय लोगों को सतर्क किया।

लोग मौके पर जमा हो गए और उसे पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से गांजा और पत्थर बरामद किए गए हैं। उल्लाल पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.