बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 11:13:28 PM
One person arrested for raping daughter

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस अपराध का तब पता चला जब 14 वर्षीय लडक़ी ने अपनी स्कूल की अध्यापिका को बताया कि उसका पिता करीब एक साल से उसका यौन उत्पीडऩ कर रहा है।

इसके बाद अध्यापिका ने एक एनजीओ ‘दिलासा’ और जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों से संपर्क किया। उन्होंने पुुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंधेरी उपनगर के गामदेवी डोंगर इलाके में अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता है। पीडि़ता आरोपी की सबसे बड़ी बेटी है।

पुलिस ने बताया कि उसकी मां को इस सबकी जानकारी थी लेकिन वह चुप रही क्योंकि आरोपी परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376बलात्कार और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। डी एन नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धनाजी नलावडे ने कहा कि एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.