एवियन इंफ्लूएंजा से एक और पक्षी की मौत, अब तक 80 मरे

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 01:08:10 AM
One more bird dies of avian influenza, toll over 80

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में यहां के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पिंजड़े में बंद एक पक्षी मृत पाया गया। बर्डफ्लू की स्थिति की निगरानी के लिए गठित समिति ने आज यह जानकारी दी।

पर्यावरण मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने कहा कि ‘मुनिया’ पक्षी का नमूना भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग एनआईएचएसएडी भी भेजा गया है।

अब तक बीमारी से यहां 80 से अधिक पक्षी मर चुके हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘एच5एन8 एवियन इंफ्लूएंजा के प्रकोप पर ध्यान देने के लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा गठित निगरानी समिति ने एवियन इंफ्लूएंजा की स्थिति के नियंत्रण एवं रोकथाम का आज जायजा लिया।

बयान के अनुसार, ‘‘24 घंटे में नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एक मुनिया की मौत हुई, नई दिल्ली के डीयर पार्क और ग्वालियर के चिडिय़ाघर में कोई पक्षी नहीं मरा ।’’

इसमें कहा गया, ‘‘चिडिय़ाघरों में दूसरे पक्षियों की गतिविधियां सामान्य दिखीं। सभी 27 प्रजातियों के पक्षियों के 27 नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान भेज दिया गया।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.