नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के आधार पर आखिर कब तक रहेगा भारत पर मोदी का राज!

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 07:50:44 PM
On the basis of the prophecy of Nostradamus how long will the Modi rule over India!

नई दिल्ली। यूपी में मिले प्रचंड बहुमत के आधार पर बीजेपी सत्ता में आई है। इस जीत के बाद यह विश्वास तो हो गया है कि भारत की जनता ने मोदी से उम्मीदें लगा रखी है और वो मोदी से सिर्फ विकास की आस लगाएं बैठी है। इस जीत के बाद लगता है मोदी सरकार भी कई सालों तक भारत पर राज कर सकती है।

भारत में कब तक रहेगी मोदी सरकार की इस बहस को लेकर लोकसभा में भी हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसा लोकसभा में सोमवार को बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने एक बार फिर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि नास्त्रेदमस ने भारत के जिस शासक के बारे में बात की थी वह कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। सोमैया से पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी इस तरह की बात कह चुके हैं।

कई वर्षों तक होगा मोदी का शासन

वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव हो चुके थे और नतीजों में बीजेपी को एतिहासिक बहुमत हासिल हुआ था, उस समय नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी की काफी चर्चा थी। मशहूर फे्रंच कॉलमिनस्ट फैं्रकोइस गॉटियर के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के बढ़ते कद और अजेय रहने की भविष्यवाणी करीब 450 वर्ष पहले ही कर दी थी।

फैंकोइस ने लिखा था कि नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत का प्रतिनिधित्व एक ऐसा व्यक्ति करेगा जिससे शुरुआत में लोग बहुत ही नफरत करेंगे लेकिन बाद में जनता और बाकी सभी लोग उसे उतना प्यार देंगे कि वह अगले कई वर्षों तक भारत का प्रधानमंत्री रहेगा। अगर नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणाी की माने तो यह अभी तक सही साबित हो रही है। क्योंकि अब तक नास्त्रेदमस ने जो भी भविष्यवाणियां की है उनमें से अधिकतर पूरी ही हुई है। तो जानते हैं नास्त्रेदमस की अब तक की भविष्यवाणियों के बारे में। 

इंदिरा गांधी की मौत की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भविष्यवाणी की थी कि वह अपने शासन की ओर वापस आएगी। उसके दुश्मन उसके खिलाफ षडय़ंत्र करेंगे। वह विजेता बनकर उभरेगी। लेकिन तीन से 70 वर्ष में उनकी मौत हो जाएगी। लोग इसे इंदिरा की मौत की भविष्यवाणी मानते हैं। हालांकि यह आज भी एक रहस्य ही है।

क्या कहा था राजीव गांधी के बारे में

नास्त्रेदमस ने राजीव गांधी के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि एक महान पायलट एक देश का राजा बनेगा। वह एक खाली हुई जगह को भरेगा लेकिन सात वर्ष के बाद उसका साम्राज्य खत्म हो जाएगा और उसे सेना के एक राजद्रोह का सामना करना होगा। सब जानते हैं कि कैसे बोफोर्स की वजह से राजीव को विरोध झेलना पड़ा था। उनकी सुरक्षा भी कम हो गई थी। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

 सही साबित हुई 9/11 की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने 9/11 हमलों पर लिखा था कि सेंटर ऑफ अर्थ यानी धरती के केंद्र से एक ज्वालामुखी फटेगा। इसके साथ ही एक नए अरस्तू का जन्म होगा। 1999 के सातवें माह में आतंक का एक नया महाराजा होगा। यहां पर लोग सेंटर ऑफ अर्थ का अंदाजा वल्र्ड ट्रेड सेंटर से लगाते हैं और अरस्तू को ओसामा बिन लादेन से जोडक़र देखते हैं।

प्रिंसेज डायना को लेकर भी की भविष्यवाणी

ऐसा माना जाता है कि नास्त्रेदमस ने अपनी कुछ लाइनों में प्रिंसेज डायना की मौत की बात भी कही थी। उन्होंने लिखा था कि पहले ईश्वर का दूत डायना को उसके दिन और बाकी बची जिंदगी से वापस ले लेंगे। यहां पर डायना का मतलब गुरुवार था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के लिए

नास्त्रेदमस ने लिखा था कि एक महान व्यक्ति एक ही दिन में किसी तूफान का शिकार होगा और गिर जाएगा। मानते हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की मौत के बारे में नास्त्रेदमस ने यह लिखा था। पूर्व राष्ट्रपति केनेडी के भाई की हत्या के ठीक पांच वर्ष बाद जॉन एफ केनेडी की हत्या जून 1968 को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक आधी रात को ही हुई थी।

परमाणू हमले को लेकर भी किया आगाह

नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी की एक लाइन में लिखा था एक बड़ी मुसीबत की वजह से इंसानी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह भविष्यवाणी परमाणु हमले से ही जुड़ी थी।

हिटलर से जुड़ी भविष्यवाणी 

नास्त्रेदमस ने 16वीं सदी में लिखा था कि पश्चिम यूरोप की गहराईयों में एक बच्चे का जन्म होगा जो अपने शब्दों से अपनी सेना को प्रभावित करने की शक्ति वाला होगा। उसकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और वह दुनिया पर शासन करने की ओर अग्रसर होगा।

इसे उनकी हिटलर से जुड़ी भविष्यवाणी कहा जाता है। हिटलर के उद्भव के साथ ही दूसरा वल्र्ड वॉर की भविष्यवाणी को हिटलर की महान भविष्यवाणी में से एक बताया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध एक वैश्विक युद्ध था जिसमें वर्ष 1939 से लेकर 1945 तक सेनाओं का प्रयोग बड़े पैमाने पर हुआ था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.