अरे वाह! यहां पर पेड़ से निकल रही हैं बीयर,लगी बेवड़ों की लाइन

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 09:51:24 AM
Oh wow! Here the tree is going out of beer

नई दिल्ली। क्या आपने पेड़ से बीयर निकलती हुई देखी हैं? अगर नहीं देखी हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में नीम के एक पेड़ से बीयर निकलने का मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक ऐसा बार खुला है। जहां हर रोज कई लोग बीयर पी रहे हैं। नीम के पेड़ के पास लोगों ने एक बाल्टी भी लगा रखी है।

जिसमें नीम से पानी गिरता है और लोग उसे नीम बीयर कहकर पीते हैं। विश्वविद्यालय के हेड गार्डनर महेश प्रसाद ने बताया कि कैंपस और बाहर के लोग भी इसे लेने के लिए यहां आते हैं। उनके अनुसार गत वर्ष से यह सब हो रहा है। नीम के पेड़ से सफेद रंग का तरल पदार्थ निकल रहा है जो ड्रिंक की तरह ही नशीला है।

एक शख्स ने नीम के पेड़ पर चढक़र अपनी बोतल में नीम बीयर भरकर सभी को पिलाता है। गत वर्ष यानी 2016 में नवंबर से ही इस नीम के पेड़ से ये बीयर निकल रही है। लोगों ने बताया कि कई बार तो यहां पर लंबी लाइन भी लगती हैं। फिलहाल कई माह से यहां हर रोज करीब 10 लीटर नीम बीयर निकल रही है।

शुरुआत में लोगों ने इसे नहीं पिया लेकिन जैसे ही एक इंसान ने इसे पीने की शुरुआत की उसे नशा हुआ। उसके बाद तो लोगों का तांता लग गया। फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी ने यहां मीडिया सहित सभी के जाने पर रोक लगा दी है। फिर भी कॉलेज परिसर में काम कर रहे लोग यहां पर हर रोज जा रहे हैं और नीम बियर का मज़ा ले रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.