पन्नीरसेल्वम ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 04:26:02 AM
O Panneerselvam take oath as new Tamil Nadu chief minister

चेन्नई। अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता के निधन के बाद ओ पन्नीरसेल्वम ने सोमवार देर रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका इस पद के लिए तीसरा कार्यकाल है।

पन्नीरसेल्वम को राजभवन में राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर शपथ दिलाई।

पन्नीरसेल्वम के बाद पिछली जयललिता कैबिनेट के सदस्य रहे कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली। राव ने पन्नीरसेल्वम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह वर्ष 2003 और 2014 में भ्रष्टाचार के दो अलग अलग मामलों में जयललिता के दोषी ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री बने थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.