एमसीडी के चुनाव में केजरीवाल का सफाया करने की बारी : अमरिंदर

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 11:16:07 PM
Now time to wipeout kejriwal in MCD election says Amarinder Singh

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के कुटिल मंसूबे तो पंजाब के चुनाव में पराजित हो गये और अब आगामी एमसीडी चुनाव में उनका सफाया करने की दिल्ली की बारी है।

राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आप या भाजपा-शिअद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के विरुद्ध चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के नतीजे उनके लिए आंखेंं खोलने वाले होना चाहिए।

पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने आप और शिअद-भाजपा गठबंधन पर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के कुटिल मंसूबे को पराजित किया है और आगामी एमसीडी चुनाव में उनका सफाया करने की दिल्ली की बारी है।

सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पंजाब में अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए करदाताओं के धन का दुरुपयोग करने आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आकर्षित करने के लिए पंजाबी में भाषण दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.