नोटबंदी ने कांग्रेस को झकझोर दिया : भाजपा

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 12:35:20 AM
Notbandi shook the Congress: BJP

नई दिल्ली। नोटबंदी को ‘‘भारत का सबसे बड़ा घोटाला’’ बताने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि मुख्य विपक्षी दल को ‘‘घोटालों और प्रकरणों की सरकार’’ चलाने के बाद हर जगह घोटाला ही नजर आता है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि ‘‘ऐतिहासिक’’ कदम ने इसकी बुनियाद को हिला दिया है क्योंकि यह पार्टी ‘‘कालेधन और भ्रष्टाचार से चलती’’ है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष के हमले के बावजूद लोग नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि यह कालेधन तथा भ्रष्टाचार पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस कदम ने ‘‘झकझोर’’ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जीप से लेकर हेलीकाप्टर तक खरीद में घोटाला करने के बाद कंाग्रेस को हर जगह घोटाला दिखता है। जमीन के नीचे कोयला से लेकर आसमान हेलीकाप्टर तक के सौदों में उसने भ्रष्टाचार किया।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘नोटबंदी ने उसकी बुनियाद को हिला दिया है क्योंकि यह पार्टी कालेधन और भ्रष्टाचार पर चलती है। वह हिल गई है और वे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।’’

शर्मा ने टिप्पणियां ऐसे समय की जब कांग्रेस ने आज केन्द्र से नोटबंदी मामले में श्वेतपत्र लाने की मांग की और इसे ‘‘भारत का सबसे बड़ा घोटाला’’ होने का दावा किया। कांग्रेस ने इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.