नोटबंदी से चुनाव धनबल और बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा : राजनाथ

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 05:08:51 AM
Notbandi money and muscle power rather than the election will be fair: Rajnath

लखनउ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केन् सरकार के नोटबंदी के फैसले से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा।
राजनाथ ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘2014 में देश ने सत्ता परिवर्तन करके नरेन् मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तब मोदी जी ने देश में व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया, जिसका परिणाम है कि देश का सिर पूरे विश्व में उठा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने पहला फैसला कालेधन को समाप्त करने के लिए एसआईटी का गठन किया। सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के मकसद से 10 लाख रुपये का कर्ज देने के लिये मुा लोन शुरू किया। सरकार के नोटबंदी कदम से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं होगा बल्कि चुनाव निष्पक्ष होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे सडक़ पर नहीं, जेल में होंगे और प्रदेश में सुशासन होगा।’’
उन्होंने परिवर्तन के लिए युवा, महिला, बुजुर्गो का आह्वान किया। जनसभा में उन्होंने 14 वर्षो से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, माफियागिरी, महिला अपराध, बेरोजगारी की जिम्मेदार सपा-बसपा से जबाब मांगा और भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन का भी आग्रह किया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चं श्रीवास्तव के अनुसार राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में छह वर्ष सरकार चलायी तो महंगाई को नियंत्रण में रखा। 
उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी के शासनकाल में देश के सभी गांव सडक़ से जुड़े और देश के राष्ट्रीय राजमार्ग चौडे दिखने लगे। बाद में 10 वर्षो तक कांग्रेस का शासनकाल रहा, जिसमें लाखों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। कई केंीय मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।’’
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि नोटबंदी एक महायज्ञ है और इससे देश की गरीबी और भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा। गुण्डागर्दी सपा का जन्मसिद्घ अधिकार है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश बदहाल है।
जनसभा को केन्ीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.