नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला: केजरीवाल

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:38:37 AM
Notbandi independent India's biggest scam: Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने नोटबंदी को आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। 
केजरीवाल ने ट्वटिर करके कहा नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। अमीर लोगों से पैसे लेकर वह गरीबों को खाली पेट कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मोदी ने देश के साथ धोखा किया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी नोटबंदी को लेकर कल आजादपुर मंडी में आयोजित उनकी जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा मैं नोटबंदी के खिलाफ कल पूर्वाह्न 11 बजे आजादपुर मंडी में जनसभा को संबोधित करूंगा। ममता बनर्जी भी जनसभा को संबोधित करेंगी।
केजरीवाल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की। तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर राष्ट्रपति भवन तक आज मार्च किया जिसमें श्री केजरीवाल शामिल नहीं हुए लेकिन उनकी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.