नोटबंदी से किसान प्रभावित नहीं होंगे : शाह

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 04:06:00 AM
Notbandi farmers will not be affected: Shah

ताडेपल्लीगुडम (आंध्र प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी से किसानों के प्रभावित होने संबंधी विपक्षी पार्टियों के आरोपों को खारिज करते हुए आज कहा कि इससे केवल काला धन रखने वाले और कालाबाजारी में लिप्त लोग ही प्रभावित होंगे और किसान लाभान्वित होंगे।
शाह ने यहां किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी नीत सरकार द्वारा लिये गये इस कदम का विपक्षी पार्टियां बिना सोचे समझे विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ई मार्केट के जरिये सभी बाजारों को एक साथ जोडऩे के लिए कदम उठाये हैं ताकि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने कहा कि विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नीत केन्द्र के खिलाफ झूठा अभियान चला रखा है कि केन्द्र आंध्र प्रदेश को धनराशि नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज के साथ और भी लाभ मिलेंगे।
इस मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उच्च मूल्य वाले नोटों को अमान्य करार दिये जाने का निर्णय महा यगनम है। प्रधानमंत्री कालाधान और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.