नोटबंदी केंद्र सरकार की विफलता: दिग्विजय सिंह

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 09:55:24 AM
Notbandi Centre failure says Digvijay

पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नोटबंदी के पीछे गहरी साजिश व घोटाला होने का आरोप लगाया और संयुक्त संसदीय दल से इसकी जांच कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र नोटबंदी पर श्वेतपत्र जारी करे।

रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य नोटबंदी के पीछे कालाधन को सफेद करने और देश में अफरातफरी पैदा करना रहा है। उन्होंने नोटबंदी को केंद्र की विफलता करार दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि नोटबंदी की कुछ लोगों को पूर्व से सूचना थी। यही कारण है कि यह एक साजिश लगती है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कभी विरोध नहीं जताया। कांग्रेस ने भी 2013-14 में एक लाख 30 हजार करोड़ कालाधन उजागर कराया था। पूर्व में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, लेकिन प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस मोदी सरकार की नोटबंदी की गलत प्रक्रिया के खिलाफ है। इससे आमलोग परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नोटबंदी के नहीं उसे लागू करने की गलत प्रक्रिया के विरोधी हैं। महागठबंधन के सभी दल मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा तीन अंकों में नहीं दिखाई देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पार्टी विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पार्षद दिलीप चौधरी भी उपस्थित थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.