पश्चिम बंगाल में असहिष्णुता या दंगों का स्थान नहीं : ममता

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 04:50:40 AM
Not a place for intolerance or violence in West Bengal: Mamata

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य में असहिष्णुता या दंगों का स्थान नहीं है। बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह के दौरान कहा कि किसी को भी लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भडक़ाने का अधिकार नहीं है। 

उन्होंने कहा,सभी को अपने धर्म का पालन करने,खाने और पहनने की आजादी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य साथ मिलकर रहना है। हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई,आपस में रहना भाई भाई। रामकृष्ण परमहंस ने हमें‘सर्व धर्म समन्नय’के बारे में बताया और उनसे बड़ा कोई हिन्दू नहीं था। 

बनर्जी ने कहा सच्ची सेवा जाति,पंथ या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करती। उन्होंने भारत सेवा संघ के सामाजिक कार्य खासकर किसी भी आपदा के समय राहत और बचाव कार्य चलाने के लिये सराहना की। 

उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि भारत सेवाश्रम संघ की ओर से जोका में अस्पताल बन रहा है। आप पूरे विश्व में रामकृष्ण मिशन या भारत सेवा संघ के शाखा खोज सकते हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.