घने कोहरे और ठंड का कहर, 94 ट्रेनें हुई लेट, उड़ानों पर भी खासा असर

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 12:32:09 PM
north india fog : 94 trains delayed, two cancelled

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने कहर बरपाना शुरू  कर दिया है। धीरे-धीरे सर्दी और कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। आलम तो यह है कि अल सुबह से कोहरा शुरू हो जाता है, जो दोपहर तक जारी रहता है। कई जगहों पर ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर दिखाई दे रहा है। गुरवार की सुबह घने कोहरे तथा गलन वाली ठंड के साथ हुई। गुरुवार को विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण से यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। सडक़ों पर गाडिय़ां रेंगती हुई दिखाई  दी तो वहीं कुछ लोग गाड़ी की हेडलाइट के सहारे रास्ता नापते दिखेे।

94 ट्रेनें लेट तथा  2 फ्लाइटें हुई रद्द
कोहरे की सबसे अधिक मार ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ी है। जानकारी के अनुसार 94 ट्रेनें लेट हो गई है और 2 को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों को रिशिड्यूल भी किया गया है। उड़ानों की बात करे तो आज सुबह पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो हो गई जिसका असर कई उड़ानों पर पड़ा। 6 अंतराष्ट्रीय और 7 घरेलू उड़ानों में देरी हुई तो वहीं 2 को रद्द कर दिया गया।

कोहरे की मार
मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों में घना कोहरा छाए रहेगा यानि कि इसका सीधा असर जनजीवन के साथ -साथ यातायात और उड़ानों पर वैसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी  में एक डिप्रेशन बना हुआ है जिस वजह से अंडमान निकोबार में पिछले कुछ घंटो से लगातार बारिश हो रही है। ऐसा ही रहा तो ये वेदर सिस्टम डीप डिप्रेशन से बदलकर चक्रवात का रुप ले लेगा। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखे जा रहा और आने वाले कुछ दिनों में ऐसे ही घना कोहरा छाया रहेगा।

व्हाट्सएप के एंड्रायड वर्जन में आए ये नए फीचर्स    

अब 2जी, 3जी स्मार्टफोन यूजर भी उठा सकते है रिलायंस जियो4 जी लुफ्त, जानिए कैसे?

तो इन कारणों के चलते आपका फोन हो सकता है हैक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.