नौ मजदूर मलबे में दबे

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 07:47:22 PM
Nine workers trapped

वाराणसी। वाराणसी में कल शाम एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट का पिलर शटरिंग के दौरान ढहने से नौ मजदूर मलबे में दब गये, जिनमें एक की मौत हो गयी। घायलों को पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बड़ागांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने आज बताया कि हरहुआ तिराहे के नजदीक अवध अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर करीब 20 फुट ऊंचे गेट पर शटरिंग का कार्य चल रहा था। अचानक शटरिंग ढह गयी और नौ 
मजदूर मलबे में दब गये। क्षेत्रीय लोगों की मदद से मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोलापुर निवासी त्रिभुवन राम (38 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कोई गंभीर नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने से दुर्घटना हुई। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि अवध ग्रुप के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम पिंडरा अविनाश कुमार के निर्देश पर निर्माण सामग्री के सैम्पल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। सैम्पल एकत्र करने के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव का कहना था कि इतने वजनी गेट की सिर्फ बांस व बल्ली के सहारे शटरिंग की गयी, जो गलत है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.