नेपाल ने नए भारतीय नोटों को किया प्रतिबंधित

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 07:40:07 AM
Nepal has banned new Indian notes

काठमांडू। नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत के 500 व 2000 रुपए के नए नोटों को अनधिकृत और अवैध करार देते हुए इनके इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, बैंक के प्रवक्ता नारायण पौदेल ने कहा कि ये नए मुद्रा नोट अभी नेपाल में वैध नहीं हैं। बैंक के अनुसार नेपाल में 500 और 1000 के नोट बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं, चालू वित्तीय प्रणाली में इनका हिस्सा करीब तीन करोड़ 36 लाख रुपये का है।

लेकिन वास्तव में यह कीमत और भी ज्यादा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 2000 व 500 रुपये का नया नोट चलाने की घोषणा कर चुका है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.