मासूम बच्ची से साथ दुष्कृत्य करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 24 May 2017 06:19:37 AM
Neighboring neighbor arrested with innocent child

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के सिविल लाइन थानान्तर्गत हाट बाजार के समीप रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले पडोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविन्द जैन ने बताया कि हाट बाजार निवासी तीन वर्षीय बच्ची रविवार की दोपहर घर के सामने खेल रही थी, उसके माता-पिता घर के अंदर थे। बच्ची को अकेला पाकर पडोस में रहने वाले 45 वर्षीय भोला उर्फ राकेश चौधरी ने उसे अपने घर बुलाकर उसे साथ दुष्कृत्य किया। 

घटना के समय आरोपी की पत्नी परिचित के घर आयोजित कथा में गयी थी। आरोपी की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हुई है और उसकी कोई संतान नहीं है। बच्ची शाम चार बजे घर लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट में तकलीफ हो रही थी। इस पर बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास ले गयी। डॉक्टर ने जब बच्ची से फुसलाकर पूछा तो उसने आरोपी का नाम लेते हुए घटना की जानकारी थी। 

सोमवार को बच्ची के माता-पिता से घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए एल्गिन अस्पताल भिजवा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार की मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.