पर्रिकर के साथ करीब आठ विधायक लेेंगे कल शपथ : भाजपा

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 09:36:21 PM
Nearly eight MLAs will take oath tomorrow with Parrikar

पणजी। भाजपा ने आज कहा कि मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ करीब आठ विधायक कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, करीब आठ से नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी जिनमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी जीएफपी और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी एमजीपी के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। भाजपा के दो या तीन विधायक पर्रिकर सहित भी शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा, शपथ लेने वाले भाजपा के विधायकों में मौजूदा उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा और एक अन्य विधायक शामिल हैं जिनके नाम की घोषणा कल सुबह की जाएगी। हालांकि तेंदुलकर ने कहा कि संभावना है कि भाजपा से केवल पर्रिकर एवं डिसूजा ही शपथ लें। उन्होंने कहा, यह संभावना खारिज नहीं की जा सकती। तेंदुलकर ने कहा, बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर तीन या चार मंत्री पद भरे जाएंगे।

हालांकि भाजपा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें के बाद 13 सीटें हासिल कर भाजपा दूसरे स्थान पर रही, पर्रिकर के 21 विधायकों के समर्थन का पत्र पेश करने के बाद राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।

पर्रिकर जब सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिले तब उनके साथ जीएफपी के नेता विजय सरदेसार्ई और एमजीपी के नेता एस धवलिकर मौजूद थे।

तेंदुलकर ने बताया कि कल शाम राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केेंद्रीय सडक़ परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद होंगे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.