नौसेना देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : वाइस एडमिरल लूथरा

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 02:51:16 AM
Navy will ensure Indias safety, security says Vice Admiral Luthra

मुंबई। समुद्र के रास्ते किसी भी खतरे से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प की नौसेना ने शुक्रवार को फिर से पुष्टि की।

पश्मिची नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने कहा कि हम समुद्र से आने वाली किसी भी चुनौती या खतरे से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वह नौसेना दिवस से पहले मुंबई तट पर विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय समुद्र क्षेत्र में समुद्री पर्यावरण चुनौतीपूर्ण और जटिल है।

लूथरा ने मीडिया को पश्चिम लहर अभ्यास के बारे में बताया जहां बड़ी संख्या में पोतों, पनडुब्बियों और विमानों ने हिस्सा लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.