नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 06:16:01 AM
Navy successfully test fires surface-to-air missile

नई दिल्ली। नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली बराक मिसाइल प्रणाली का अपने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से पहला सफल परीक्षण किया है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में किए गए परीक्षण में मिसाइल से कम उंचाई पर उच्च गति से उड़ान भर रही एक वस्तु को निशाना बनाया गया। लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया गया।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लुथरा के ‘ऑपरेशन रेडीनेस इंसपेक्शन’ के तहत 21 से 23 मार्च के बीच यह लक्ष्य भेदन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मिसाइल ने हवा में रोकने की काबिलियत और सुरक्षा क्षमताओं में बढोत्तरी के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.