अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर फंसे 800 पर्यटक, नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 11:56:40 AM
Navy rescued 800 stranded tourists

नई दिल्ली/पणजी। अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन ने नेवी से रेस्क्यू के लिए मदद मांगी और देर रात से ही नेवी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। नेवी ने कहा है कि चार जहाज रेस्क्यू के लिए यहां पहुंच चुके हैं। फंसे पर्यटकों को हैवलॉक से अंडमान लाने की कोशिश जल्द शुरू की जाएगी। 

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में तूफान के कारण अंडमान में भारी बारिश हो रही है। इस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। हालात की गंभीरता को समझते हुए भारतीय नेवी ने चार जहाज को टूरिस्टों को वहां से निकालने के लिए भेजा है। टूरिस्ट अंडमान के हेवलॉक द्वीप में फंसे हैं।

नौसेना के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के जहाज बितरा, बंगराम, कुंभीर तथा एयूसी 38 को पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाया गया है। जहाजों को पोर्ट ब्लेयर से तडक़े तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उनको सुरक्षित निकालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.