राष्ट्रीय पर्यटन दिवस : भारत की खूबसूरत वादियां देखकर रोमांचित हो जाएंगे आप

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2017 04:30:22 PM
 National Tourism Day today

आज देशभर में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसलिए आज हम आपको भारत की खूबसूरत वादियों की जानकारी देते है। वैसे तो हमारा देश खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में बहुत सी जगह हैं देखने लायक। आप इसे देखकर मदमस्त हो जाएंगे। जी हां भारत की खूबसूरत वादियों की बात ही कुछ ओर है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां
आप सभी जानते हैं हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां पर खूबसूरत वादियों को देखकर देशी-विदेशी पर्यटक भाव विभोर हो जाते है। क्योंकि यहां की हसीन वादियां यादों में बस जाती है। चाहे हम बात करे शिमला की। यहां फिर धर्मशाला की। यहां पर बसती है सुनेहरी यादें। यहां के बर्फीले पहाड़, हरी-भरी वादियां को देखकर पयर्टक खुश हो जाते है। हिमालय पर्वतमाला भारत का गौरव हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, बादलों को हाथ में लेना सभी खूबसूरत नजारा है।

भारत का स्वर्ग जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर की हसीन वादियां भी इंसान देखकर रोमांचित हो जाता है। यहां पर श्रीनगर, जम्मू, कश्मीर,गुलमर्ग जैसी बर्फीली चोटियां को देखकर देशी-विदेशी पर्यटक भाव विभोर हो जाता है।

उत्तराखंड का अलौकिक नजारा
उत्तराखंड की ऊंची पहाडिय़ों का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को भी बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जनपदम के मुनस्यारी पर्यटकों को रोमांचित कर रहा है।चारों तरफ बर्फ नजर आने से यहां पहुंचने वाला एक बारगी खुद को भी भूल जाता है। इस तरह दिख रही हैं हिमालय की खूबसूरत पहाडिय़ां।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.