नशीली दवा के दम पर नेशनल महिला शूटर से कोच ने किया रेप

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 12:35:02 PM
National level shooter alleges rape by coach

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने अपने ही कोच पर बलात्कार का आरोप लगाया है। एक महिला खिलाड़ी थाने में रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोच ने रेप से पहले उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी को दो साल से ज्यादा समय से जानती है। वह दोनों स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की शूटिंग रेंज में नैशनल चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करते थे।

वहीं, आरोपी भी इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं की तैयारी करता था और इस महिला खिलाड़ी को भी कोचिंग देता था। ये दोनों रिलेशनशिप में थे और शूटर ने महिला खिलाड़ी से शादी करने का वादा भी किया था। हाल में इस महिला के जन्मदिन के अवसर पर यह कोच उसे बधाई देने के लिए चाणक्यपुरी स्थित उसके घर पर आया था। महिला के मुताबिक, इस मौके पर कोच ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने उसका रेप किया।

महिला खिलाड़ी के मुताबिक, इस घटना के बाद आरोपी ने उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। पीडि़त के मुताबिक, बाद में जब वह शूटिंग रेंज में आरोपी से मिली, तो उसने शादी करने से भी इनकार कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसे परेशान किया तो वह अपनी राइफल से उसे वहीं मार देगा और यह घटना ऐसे लगेगी, जैसे कोई ऐक्सिडेंट हो। इसके बाद महिला ने पुलिस में इस घटना की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा, जहां महिला से रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.