नेशनल हैल्थ पॉलिसी को मंजूरी, सभी को फ्री इलाज देने की तैयारी

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 09:25:51 AM
National Health Policy Approved, Prepare to Provide Free Treatment to All

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने हेल्थ रिफॉर्म की दिशा में बड़ा दांव खेला है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को कैबिनेट ने लंबी जद्दोजहद के बाद नैशनल हैल्थ पॉलिसी को अंतिम मंजूरी दे दी। मौजूदा ड्राफ्ट में प्रधानमंत्री के निर्देश पर कुछ बदलाव किए गए हैं। सरकार का दावा है कि नई हैल्थ पॉलिसी बड़ी गेमचेंजर साबित होगी।

सरकार का लक्ष्य है कि देश के 80 फीसदी लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त हो। राज्यों के लिए इस नीति को मानना अनिवार्य नहीं होगा। यह पॉलिसी उन्हें एक मॉडल के रूप में दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस पॉलिसी के पास होने के बाद हैल्थ पर खर्चा जीडीपी का ढाई फीसदी हो जाएगा और इसके तीन लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। पॉलिसी में हैल्थ टैक्स लगाने का भी प्रस्ताव है।

जिला अस्पताल और इससे ऊपर के अस्पतालों को पूरी तरह सरकारी नियंत्रण से अलग किया जाएगा। पॉलिसी में हर बीमारी को हटाने के लिए खास टारगेट बनाया गया है। सरकार गुरुवार को इस पॉलिसी को देश के सामने औपचारिक तौर पर पेश करेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.