लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ा

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:56:06 PM
National General Secretary Anoop Mishra's term extended for one year

लोकसभा के राष्ट्रीय लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मिश्रा का कार्यकाल बुधवार को ही समाप्त हो रहा था जिसे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे मिश्रा ने एक दिसम्बर, 2014 को लोकसभा महासचिव का पदभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति दो वर्ष के लिए हुई थी। जिसे अब एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.