प्रधानमंत्री मोदी का कमाल: कालेधन पर भ्रष्टाचारी रो रहे हैं लेकिन गरीब हंस रहा है: रामकृपाल

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 10:33:46 PM
Narendra Modi amazing : Corrupt crying but poor laughing on Black money says Ram Kripal

इटावा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल सिंह यादव ने कहा कि कालेधन वाले और भ्रष्टाचारी लोग रो रहे हैं और गरीब हंस रहा है, यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का कमाल है।

यादव इटावा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाते समय संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन को लेकर जो कठोर कदम उठाया है उससे बेशक अभी कुछ लोगो को तकलीफ हो रही है लेकिन चंद दिनो बाद लोग राहत महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपए का नोट बंद होने से कालाधन रखने वाले लोग इस समय बहुत परेशान हैं। हिंदुस्तान की जनता सब समझती है किसके पास क्या है। देश की जनता भली भांति समझती है क्योंकि कालेधन वाले और भ्रष्टाचारी रो रहे है और गरीब हंस रहा है। यह है नरेंद्र मोदी का कमाल।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबों की झोपड़ी में जाना, लाइन में लगना महज ड्रामाबाजी करार देते हुए कटाक्ष किया कि ईश्वर करे राहुल जैसे सब गरीब हों।

उन्होंने कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबी क्या जाने। गरीबी को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ा है, भोगा है। इसलिए गरीबों के हित में कार्य हो रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.