नरसिम्हा राव के पोते ने कहा- मेरे दादा के पदचिह्नों पर चल रहे हैं मोदी

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 05:44:05 PM
Narasimha Rao grandson told Modi are following my grandfather footsteps

हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के पोते एन वी सुभाष को आज यहां घोषित तेलंगाना भाजपा के पदाधिकारियों की नई टीम में प्रवक्ता बनाया गया है। वर्ष 2014 के चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष पहले कांग्रेस में थे।

उन्होंने कहा, वर्ष 2014 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मैं भाजपा में शामिल हुआ। ऐसा इसलिए किया क्योंकि कोई भी कह सकता था कि मैं पार्टी टिकट के लिए भाजपा में शामिल हुआ। पार्टी मुझे प्रोत्साहित कर रही है। मैं अपने काम को लेकर आशान्वित हूं।

सुभाष ने कहा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए देखता हूं। मेरे दादा ने अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया था। बड़े नोटों का यह विमुद्राकरण प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है। 

के लक्ष्मण द्वारा पार्टी की कमान संभालने के सात महीने बाद प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पिछले अप्रैल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने लक्ष्मण ने पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी कार्यकारिणी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.