नाभा जेल पर हमले के ‘मास्टरमाइंड’ को उच्च सुरक्षा वाले बैरेक में स्थानांतरित किया गया

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 01:20:03 PM
Nabha jail attack mastermind was transferred to high security barrack

मुजफ्फरनगर। पंजाब में दिन दिहाड़े जेल पर हुए हमले के कथित ‘‘षडयंत्रकारी’’ परमिंदर सिंह को जिले की उच्च सुरक्षा वाली एक जेल में स्थानांतरित किया गया है। जेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की वर्दी पहने सशस्त्र व्यक्तियों ने 27 नवंबर को पंजाब के पटियाला में उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल पर हमला किया था जिसके बाद सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट संगठन के उग्रवादी हरमिंदर सिंह मिंटू और अन्य कैदियों के साथ जेल से भाग गया था। सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना से गिरफ्तार किया गया था।

जिला अधीक्षक जेल राकेश सिंह ने कहा कि आरोपी परमिंदर सिंह को कल यहां उच्च सुरक्षा वाली बैरेक में स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने कहा कि उससे किसी कैदी को मिलने की अनुमति नहीं है। जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाभा में जेल पर हुए हमले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की 65 जिला जेलों को सतर्क कर दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.