मुुद्रण क्षेत्र की कानूनी प्रणाली में सुधार की जरूरत: नायडू

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 01:36:33 AM
Muudran sector need to improve the legal system: Naidu

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि मुद्रण क्षेत्र को मौजूदा समय के अनुरूप स्वरूप देने और उसकी कानूनी प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। 
 नायडू ने‘भारतीय समाचार पंजीयक के कामकाज की प्रणाली’विषय पर विचार-विमर्श के लिए अपने मंत्रालय की सलाहकार समिति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुद्रण क्षेत्र को मौजूदा समय के अनुसार स्वरूप देने और भप्रट मीडिया नीति तथा विभिन्न दिशानिर्देशों को कानूनी रूप देने की जरूरत है। उन्होंने समिति के सदस्यों को भारतीय समाचार पत्र पंजीयक के कामकाज की प्रणाली और प्रक्रियाओं में सुधार करने के लिए प्रस्तावित पुस्तक एवं प्रकाशन विधेयक के प्रमुख भबदुओं से अवगत कराया। 
 नायडू ने कहा कि भारतीय समाचारपत्र पंजीयक प्रक्रियाओं को अधिक आसान बनाने के लिए उनमें लगातार बदलाव करता रहा है और विशेषकर 1990 के दशक में अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलने के बाद भप्रट मीडिया क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के मद्देनजर उसकी नीति और दिशानिर्देशों में कुछ बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब मंत्रालय प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाया जा सके। 
बैठक में मंत्रालय में सचिव अजय मित्तल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.