छह किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार, दुबई मुम्बई के रास्ते लाया जा रहा था सोना !

Samachar Jagat | Saturday, 07 Jan 2017 04:22:12 PM
mumbai-six-kg-gold-jewellery-seized

मुम्बई । राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला को छह किलों सोने के साथ गिरफ्तार किया है।  करीब  1,16,18,854 की कीमत का 6.053 किलोग्राम सोना को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम जुज़ार हजुरी है और वह मुंबई के वसाई रोज इलाके की रहने वाली है। महिला शुक्रवार रात को दुबई से अमीरात एयरवेज  फ्लाइट नंबर से EK 502 से मुंबई पहुंची थी।

विभाग से जु़डे अधिकारियों का कहना है कि सोना तस्करी के लिए लाया गया था। महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल दो पर पकड़ा गया। महिला ने चार डब्बों से सोने के आभूषणो को छुपाया हुआ था।

कुल 6.053 किलोग्राम सोने की बजार में कीमत 1,16,18,854 है। राजस्व खुफिया विभाग के अऩुसार महिला को सीमा शुल्क अधिनियम,1962 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विभाग के लोग अब महिला से सोने की आगे की सप्लाई की चैन जानने के प्रयास में है। नोटबंदी के बाद से ही भारत में सोने की खपत काफी बढ गई है। सूत्रों के अनुसार महिला यात्री ने स्वीकार किया है वह सोने की तस्कर गिरोह के काम करती है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.