मुंबई। भारत की आर्थिक और मनोरंजन राजधानी मुंबई आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक यह शहर 2017 के लिए दुनिया के शीर्ष पसंद किए जाने वाले जगहों में से एक है।
बुकिंग डॉट कॉम के सर्वे के अनुसार पिछले साल मुंबई में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और बुकिंग के मामले में औसत से ज्यादा वृद्धि देखी गई जबकि दस सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शहरों में से भी एक था।
भारतीय लोगों के लिए पसंदीदा जगहों में इंडोनेशिया, तुर्की, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन है।