होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी, खिलाड़ियों की जली किट

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 11:12:11 AM
ms-dhoni-rescued-safely-from-hotel-fire-in-delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में लगी गई। इस होटल में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रुके हुए थे। धोनी व अन्य खिलाड़ियों बाल-बाल बच गए। इस आग में इन खिलाड़ियों व झारखंड के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किट जलकर राख हो गई। 

सूचना पर मौके पहुंची दमकल की 30 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद होटल के अंदर लगी आग पर काबू पाया। होटल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धोनी समेत अन्य खिलाड़यों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। होटल इस मॉल के पास ही है और यहां से आग होटल में जा पहुंची। 

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए इस समय राजधानी दिल्‍ली में हैं। प्रतियोगिता में वे झारखंड की कप्‍तानी कर रहे हैं।  विजय हजारे ट्रॉफी यह सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को झारखंड और बंगाल की टीमों के बीच पालम ग्राउंड पर खेला जाना था लेकिन मैच अब टाल दिया गया है। बंगाल टीम का नेतृत्‍व मनोज तिवारी और झारखंड टीम का नेतृत्‍व एमएस धोनी के पास है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.