सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, पुलिस के साथ हुई थी झड़प

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 10:19:09 AM
MP Pappu Yadav arrested late night, was involved in police clashes

पटना। बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार  रात पप्पू यादव को पटना में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

दो महीने पहले पटना के गांधी मैदान थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से सांसद पप्पू यादव की झड़प हुई थी।

दरअसल पप्पू यादव और उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता बिजली की दरों में बढ़ोतरी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा लीक होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। 

सोमवार को भी आरजेडी से निलंबित सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज भी किया, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे।

पप्पू यादव ने बीएसएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच, सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस सहित अनेक मांग को लेकर विधानसभा का घेराव किया था।

प्रशासन की सतर्कता के बावजूद कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में आ पहुंचे और नीतीश सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और सचिवालय थाना ले गई।

इस दौरान पुलिस और जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झड़प होती रही।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.