प्रतापगढ़ में कुएं में मिला महिला का शव

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 06:07:48 AM
Mother's body found in well in Pratapgarh

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ के कंधई क्षेत्र में पुलिस ने कुएं से एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पट्टी मार्ग पर सडक़ किनारे पिपरी खालसा गांव में कुएं से बदबू आने पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव बाहर निकलवाया। शव करीब 30 वर्षीय महिला का है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि कुएं के पास खून बिखरा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.