मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे: नायडू

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:13:35 AM
Modi to inaugurate Indian Science Congress: Naidu

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चन्द्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगी। ये कांग्रेस तिरुपति में अगले वर्ष तीन जनवरी से सात जनवरी तक आयोजित होगी।
कांग्रेस में भारत और विदेशों से 16 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे ।
अपने कार्यालय में कुलपतियों और अधिकारियों के साथ आज एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर और पद्मावती महिला विश्वविद्यालयों में आयोजित होगी ।
श्री नायडू ने कहा कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश विज्ञान अकादमी की स्थापना करने पर विचार कर रही है और विज्ञान कांग्रेस के दौरान इस पर निर्णय लिया जायेगा ।
इस कांग्रेस में अमेरिका,जापान,फ्रांस,इजरायल,श्रीलंका,केन्या,बंगलादेश आदि देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.