मोदी, सोनिया ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 01:24:06 PM
Modi Sonia Gandhi gave tribute

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मोदी के अलावा कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित दूसरे दलों के बड़े नेताओं ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी।

24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांधी ने ट्वीट किया, इंदिरा जी को याद कर रहा हूं। एक योद्धा, एक क्रांतिकारी,निश्चय, करुणा, दया और बलिदान की मूर्ति। मेरी दादी, मेरी दोस्त और मुझे रास्ता दिखाने वाली महिला।

पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर गांधी को श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी के सौवीं जयंती पर श्रद्धांजलि देता है। गांधी अपना जन्मदिन एक और वीरांगना के साथ साझा करती है जोकि अंग्रेजो के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुई थी। रानी लक्ष्मीबाई को भी हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। वह भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.