रामजस कॉलेज में हिंसा के लिए मोदी जिम्मेदार: कांग्रेस

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 02:29:37 PM
Modi responsible for Ramjas College violence Congress

नई दिल्ली। कांगेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन प्राप्त है और हिंसा संघ परिवार के खून में है। 

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि विद्यार्थी परिषद हर जगह लोगों और छात्रों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है। 

देश के सभी विश्वविद्यालयों में एक जैसी हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा, विद्यार्थी परिषद को संघ का समर्थन प्राप्त है और भहसा इनके डीएनए में हैं। संवादददाता सम्मेलन में कांग्रेस के युवा नेता रोहित चौधरी और अमृता धवन भी मौजूद थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में हुई हिंसा के लिए श्री मोदी जिम्मेदार हैं। उन्हें विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा पर रोक लगाने के लिए कड़े उपाय करने चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि उत्तरी परिसर में हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.