मोदी सरकार मणिपुर में लोकतंत्र को नष्ट कर रही है : कांग्रेस

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 08:01:30 AM
Modi government is destroying democracy in Manipur: Congress

नई दिल्ली। भाजपा मणिपुर में राजग के तीन छोटे घटक दलों, कांग्रेस के एक विधायक और तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक के समर्थन से 32 सीटों का आंकड़ा हासिल कर सरकार बनाने वाली है, जिस पर कांग्रेस ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां कहा, ‘‘संविधान और नियमों के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी को हमेशा ही सरकार बनाने का न्योता दिया जाता है। मोदी सरकार अपनी कठपुतली की तरह काम कर रहे राज्यपालों के जरिए कानून एवं लोकतंत्र का गला घोंट रही है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि संघवाद और कानून का शासन का मोदी सरकार में दिनदहाड़े गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब सीआईएसएफ और हवाईअड्डा अधिकारियों का निर्दलीय विधायक जिारीबाम सीट अशाबउ्दीन को अगवा करने और बंधक बनाने में दुरूपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह विधायक निवर्तमान मंत्री अब्दुल नासिर के साथ सफर कर रहे थे। भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के पास 28 सीटें हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.