मोदी ने भीम एप डाउनलोड करने पर प्रसन्नता जाहिर की

Samachar Jagat | Monday, 09 Jan 2017 01:34:19 PM
modi also expressed deep appreciation to download Bhim App

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र दस दिन के भीतर लोगों द्वारा एक करोड़ से अधिक भीम (भारत मनी इंटरफेस) एप डाउनलोड किए जाने पर प्रसंनन्ता व्यक्त की है। मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर यह प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि दस दिन के भीतर एक करोड़ से अधिक भीम एप डाउनलोड किये गए हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने 30 दिसंबर को राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में भीम एप के बारे में देशवासियों को जानकारी दी थी और देश की अर्थव्यस्था को कैशलेस बनाने के लिए लोगों से भीम को अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि भीम एप मेक इन इंडिया का सुन्दर उदहारण है और इस तरह देश में काला धन तथा भ्रष्ट्राचार को दूर करने में यह कारगर तरीके से काम आ रहा है।

मोदी सरकार नोटबंदी के बाद लगातार नगदी रहित अर्थव्यस्था पर जोर दे रही है और इसके लिए कदम उठा रही है। गौरतलब है कि इस ऐप के माध्यम से उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्वांजलि देने का प्रयास किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.