नाबालिग लडक़ी की जिंदा जलाकर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 03:56:19 PM
Minor girl-beaten-and-burned-alive

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में एक दिल को दहला देने का मामला सामने आया है। यहां के कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर एक नाबालिक लडक़ी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में के जरवा क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लडक़ी को जिन्दा जला दिया।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जरवा थाना क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार की रात नौटंकी कार्यक्रम देखने के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के जाने के बाद एक समुदाय के दबंगों ने दूसरे पक्ष के  घर में घुसकर आग लगा दी जिससे वहां मौजूद 17 वर्षीय लडक़ी गम्भीर रूप से झुलस गई। सूचना पर उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गम्भीर देख उसे गोंडा रेफर कर दिया गया जहां शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृत लडक़ी के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लडक़ी की मौत के बाद इलाके में तनाव को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। 
भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.