अमेरिकी महिला दुष्कर्म मामले में विदेश मंत्रालय का कड़ा रुख

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 06:00:11 PM
Ministry of External Affairs tough stand American woman in rape case

नई दिल्ली। भारत घूमने आई एक अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वराज ने इस बारे में वाभशगटन स्थिति भारतीय राजदूत नवतेज सरना से बात की है और उनसे पीड़तिा से संपर्क कर उसे यह भरोसा दिलाने के लिए कहा है कि उसे न्याय मिलेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वराज ने इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से भी बात की और उनसे पीड़तिा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने को कहा है। स्वराज ने आज ट्विटर पर यह जानकारी दी । उन्होंने कहा‘ मैेंने अमेरिका में भारत के राजदूत से कहा है कि वह पीड़तिा से संपर्क करें और उसे इस बात का भरोसा दिलाएं कि दोषियों को नहीं बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल से भी कहा गया है कि वह पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहें।‘

उन्होंने कहा कि अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया गया है। पीड़तिा ने घटना के बारे में दिल्ली पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ईमेल पर भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि वह मार्च महीने में भारत घूमने आई थी और नयी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ठहरी थी। वहां उसने एक टूरिस्ट गाइड हायर किया था।

इस टूरिस्ट गाइड ने मौका देखकर अपने चार साथियों के साथ होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । वारदात की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिसके कारण वह डर गई थी। अमेरिका जाने के बाद उसने वहां एक गैर सरकारी संगठन से संपर्क किया और उसके जरिए दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.