चिदंबरम ने जयललिता के कार्यकाल को ‘‘भ्रष्ट’’ बताया

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 04:00:01 AM
Minister Jayalalithaa term corrupt said

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु ने गत विधानसभा चुनावोंं में जे. जयललिता के नेतृत्व वाली ‘‘भ्रष्ट सरकार’’ को फिर से चुन लिया। उन्होंंने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए त्वरित और कड़ी सजा की बात कही। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक भ्रष्ट सरकार फिर से चुनी गई... उस सरकार की प्रमुख, उनकी आत्मा को शांति मिले, को उच्चतम न्यायालय ने दोषी करार दिया और 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया.... गत वर्ष वह सरकार फिर से चुनी गई।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फिर से चुना जाना अच्छी सरकार होने का प्रमाण है। यह अच्छी राजनीति और अच्छे चुनाव प्रबंधन की परीक्षा है। अपनी पुस्तक ‘‘फियरलेस इन ऑपोजिशन’’ के विमोचन पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश जैसे राज्योंं में भाजपा की सत्ता मेंं वापसी कोई ‘‘असामान्य’’ बात नहीं है और कांग्रेस सरकार स्वतंत्रता के बाद तीन दशकों तक चुनी गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘‘प्राकृतिक शासन’’ वाली पार्टी थी, लेकिन ‘‘उनसे अपना आधार खो दिया। चिदंबरम ने कहा कि हमें इसे फिर से बनाना चाहिए...मैं इस तथ्य को स्वीकार करता हूं कि हमारे पास कर्नाटक के अलावा कोई महत्वपूर्ण बड़ा राज्य नहीं है। भाषा



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.