दुष्कर्म के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को SC से लगा झटका

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 12:14:05 PM
minister Gayatri Prajapati SC accused of rape against blow

नई दिल्ली। गैंगरेप मामले में अखिलेश यादव कैबिनेट के मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से दोहरा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

साथ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश में भी बदलाव करने से इनकार कर दिया। वहीं गैरजमानती वारंट को चुनौती देने के लिए कोर्ट जाने को कहा है। गायत्री प्रजापति ने आरोप लगाया है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और शिकायतकर्ता महिला आदतन ब्लैकमेलर है।

गायत्री प्रजापति रेप केस में आरोपी है और फिलहाल फरार है और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

इसके साथ ही सवाल ये भी हैं कि मंत्री गायत्री प्रजापति 27 फरवरी के बाद कहां हैं। इसका यूपी पुलिस के पास कोई जबाब नहीं। कहने को तो उनके खिलाफ शनिवार को गैरजमानती वारंट भी जारी हुआ और लुक आउट नोटिस जारी कर उनके विदेश भागने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। लेकिन मंत्री का कुछ पता नहीं। 
.
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.