MCD चुनावः केजरीवाल की सभा में लगे मोदी-मोदी के नारे

Samachar Jagat | Sunday, 02 Apr 2017 09:51:19 AM
MCD Election: Modi-Modi slogan in Kejriwal's rally

दिल्ली में इसी महीने में नगर निगम चुनाव होने वाले है और इसके लिए आप पार्टी जोरो शोरों से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार रात घोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उस दौरान उनकी सभा में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, इससे केजरीवाल के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।

इस पर केजरीवाल ने कहा कि कोई इनको समझाओं और पूछो कि मोदी-मोदी चिल्लाने से बिजली के बिल कम हो जाएंगे क्या? अगर ऐसा हो तो वह भी मोदी-मोदी चिल्लाएंगे। मोदी-मोदी कहने से पेट नहीं भरता है। कुछ लोग तो पागल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली के दाम कम किए और एक दिन में 500 लीटर पानी मुफ्त दे रही है। अगर इस चुनाव में नगर निगमों पर आप पार्टी का कब्जा होता है तो वे हाउस टैक्स को खत्म कर देंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। दिल्ली नगर निगम में पिछले 10 सालों से भाजपा सत्ता में है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.